महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री: देवेन्द्र फड़णवीस को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है
सरकार गठन: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहले बयांन में, देवेंद्र फड़नवीस ने तीन बार राज्य के प्रमुख के पद पर उन पर भरोसा करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने के विधानसभा चुनावों ने ''एक है तो सुरक्षित है'' और ''मोदी है तो मुमकिन है'' साबित कर दिया है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा गया था।
बुधवार सुबह केंद्रीय पर्यवेक्षकों केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक में फड़णवीस को पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्य भर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न में हिस्सा लिया।
महाराष्ट्र: नागपुर में बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस के आवास के बाहर जश्न मनाया गया। उन्हें महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है।
भारतीय जनता पार्टी , शिव सेना (एकनाथ शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, या एनसीपी (अजित पवार गुट) - जिसे महायुति कहा जाता है, 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव परिणामों में शानदार जित हासिल की
5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फड़णवीस को शपथ दिलाई जाएगी.
भारतीय जनता पार्टी , जिसने अकेले राज्य की 288 सीटों में से 132 सीटें जीती थीं, फड़णवीस को मुख्यमंत्री बनाना चाहती थी, , लेकिन ये दावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से किया गया था, जिसने 41 सीटें जीती थीं। हालाँकि, 57 सीटों वाली शिवसेना ने कहा कि यह एकनाथ शिंदे ही थे जिन्होंने चुनाव में महायुति का नेतृत्व किया।
0 टिप्पणियाँ